बड़ी खबर: फरहान अख्तर के साथ हो सकता है बड़ा मामला, कर दिया था ये काम

img

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीँ इस प्रदर्शन में कई बॉलीवुड के सितारे भी मैदान में उतरे। इसी कड़ी में अभिनेता और डायरेक्टर फरहान अख्तर भी प्रदर्शन करने आगे आये, लेकिन उनके लिए अब मुसीबत आ पड़ी है. आपको बता दें कि फरहान के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद पुलिस कार्यवाही कर सकती है.

आपको बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करना अभिनेता फरहान अख्तर को भारी पड़ गया। गौरतलब है कि तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत हिंदू संगठन’ के संस्थापक के तरफ से दी गई है, जिसमें फरहान पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता अधिनियम (citizenship amendment act) के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है।

सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है

सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है.

फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।’ इसके साथ ही उन्होंने एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की है।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।’

वायुसेना ने आतंकी ठिकानों पर किया बड़ा हवाई हमला, किए तीन बड़े अड्डे तबाह, आतंकियों में मची भगदड़

Related News