उत्तराखंड से कांग्रेस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, चुनाव से पहले हरक सिंह रावत ने…

img

चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड राज्य से कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, दिग्गज नेता हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनके अलावा उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसांई रावत ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

CONGRESS

जानकारी के मुताबिक हरक को बीते सप्ताह भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाला था। हरक पर ये एक्शन कांग्रेस के संपर्क में रहने के चलते लिया गया था। तत्पश्चात अटकलें लगाई जा रहीं थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और ऐसा ही हुआ।

आपको बता दें कि हरक राज्य के बड़े नेता बताए जाते हैं। वे सन् 2002 में उत्तराखंड के अलग प्रदेश बनने के बाद से निरंतर चार बार के विधायक हैं। उन्होंने सन् 2002 में लैंसडाउन से इलेक्शन जीता था। वे सन् 2007 में भी इसी सीट से विधानसभा पहुंचे थे। सन् 2012 में वे रुद्रप्रयाग से इलेक्शन जीते। सन् 2017 में हरक सिंह भाजपा के टिकट से कोटद्वार से इलेक्शन में झंडे गाड़े थे।

 

Related News