बड़ी खबर: प्रियंका गांधी सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ युवक ने….

img

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की सुरक्षा चूक देखने को मिली है. आपको बता दें कि आज यानी शनिवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में चूक हो गई।

गौरतलब है कि कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है, इस कार्यक्रम में प्रियंका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए भाग कर उनके पास आ पहुंचा। तभी प्रियंका के सुरक्षा कर्मियों व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बढ़कर युवक को रोकने की कोशिश की।

आपको बता दें कि इस दौरान प्रियंका ने सुरक्षा कर्मियों को रोका और युवक को पास बुला लिया। उन्होंने कुछ देर उससे बातचीत भी की। युवक से बात करने के बाद जाते समय मुस्कुराते हुए हाथ भी मिलाया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा युवक को सुरक्षा घेरे से बाहर भेजा गया।

इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। प्रियंका ने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया.

बड़बोले पीएम इमरान खान की सेना को भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब, पाक की चार चौकियों और 4 जवानों को उतारा मौत के घाट!

Related News