महाराष्ट्र की जनता को मिलने जा रही बड़ी राहत, सीएम ठाकरे करेंगे ये बड़ा ऐलान

img

महाराष्ट्र में COVID-19 आपदा का कहर कम होता नजर आ रहा है। यहाँ प्रतिदिन COVID-19 संक्रमितों के नए केस कम होते दिख रहे हैं। पहले 3 हज़ार केस आते थे किंतु अब डेढ़ से दो हजार के करीब आ रहे हैं। वहीं COVID-19 से होने वाली मौतें भी अब कम हो गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में फिलहाल 29 हजार 627 सक्रिय मामले हैं।

Shiv Sena - CM Uddhav Thackeray

वहीं यहाँ COVID-19 रिकवरी रेट भी 97.38 है। इन सभी के मध्य सबसे बड़ी राहत की बात तो यह है कि प्रतिबंधों में ढिलाई के बावजूद COVID-19 संक्रमण में बढ़ोत्तरी दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक महत्वपूर्ण सूचना दी है।

पिछले दिनों एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए राजेश टोपे ने कहा, ‘दिवाली के बाद जिन लोगों ने COVID-19 वैक्सीन की एक डोज भी ली हुई है, उन्हें हर जगह जाने की छूट दी जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोग मुंबई लोकल, मॉल्स और अन्य जगहों में जा सकेंगे।

त्योहार के पश्चात COVID-19 संक्रमण का जायजा लेकर ये फैसला लिया जाएगा। लोगों की असुविधाओं को दूर करने के लिए वैक्सीन की एक डोज लेने वालों की भी कहीं भी आने-जाने की छूट दे दी जाएगी। इन सभी बातों को कहने के बाद अंत में राजेश टोपे ने यह भी कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ठाकरे ही लेंगे।

अवगत करा दें कि उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर और थिएटर्स खुलने के बाद भी अगर दिवाली के बाद तक संक्रमण बढ़ता हुई दिखाई नहीं दिया तो छूट बढ़ेगी, ये तय है। आरोग्य सेतू ऐप में यदि ‘सेफ’ स्टेटस दिखाई दिया तो पूरी छूट दी जाएगी। दिवाली के बाद COVID-19 की स्थिति और आंकड़ों पर चर्चा के बाद सीएम ठाकरे निर्णय लेंगे।

Related News