चंद्रयान-2 को लेकर अभी अभी हुआ बड़ा खुलासा, ISRO वैज्ञानिको ने कहा बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहा..!

img

नई दिल्ली ।। इसरो के चीफ के.सिवन ने गुरुवार को कहा कि चंद्रयान-2 का आर्बिटर ठीक से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चीजें बिल्कुल ठीक-ठाक तरीके से कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि एक राष्ट्रीय स्तर समिति लैंडर से टूटने के कारणों का विश्लेषण कर रही है। ISRO प्रमुख के. सिवन ने बताया कि आर्बिटर से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन सक्रिय मोड़ में आ गए हैं।

पढि़एःनासा के वैज्ञानिकों ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा , गोली की रफ्तार से टकराएंगे लोग, क्योंकि अब धरती…

उन्होंने बताया कि ISRO लैंडर विक्रम से तो कोई संपर्क नहीं साध पाया, लेकिन आर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि लैंडर को लेकर काम कर रही समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले ISRO अध्यक्ष ने बताया था कि चंद्रयान-2 मिशन अपने उद्देश्यों में 98 फीसदी कामयाब रहा है। ISRO हालांकि अभी तक लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित नहीं कर पाया है। सिवन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया था कि हम अभी तक लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं।

परियोजना को 2 हिस्सों में विकसित किया गया है- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शन। हमने विज्ञान उद्देश्य में पूरी सफलता अर्जित कर ली है, जबकि प्रौद्योगिकी प्रदर्शन में सफलता का प्रतिशत लगभग पूरा हो गया है। इसलिए परियोजना को 98 फीसदी कामयाब बताया जा सकता है।

फोटो- फाइल

Related News