लॉक-डाउन में बिग साइज वाले स्मार्ट TV हुए इतने सस्ते, कीमत जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश!

img

नई दिल्ली।। जहाँ एक ओर पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है और सारे उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। वहीँ देश में कम बजट में बड़े स्क्रीन साइज़ वाले Smart LED TV की बड़ी रेंज ऑनलाइन मार्किट के द्वारा भारत में आने लगी हैं। इन स्मार्ट TV में दिये गये एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह इनमें Prime वीडियो, Youtube, Hot-Star, नेटफ्लिक्स, Woot MX प्लेयर समेत कई पॉप्युलर App प्री-लोडेड मिलते हैं। यहां हम आज आपको 20 हजार रुपये तक की कीमत में आने वाले कुछ खास स्मार्ट TV के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

husbandwifefight

Thomson UD9 कम बजट में आने वाला शानदार Smart TV है, इसका मूल्य 19,499 रुपये है। इसमें 4K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इसके अलावा बेहतर साउंड के लिए इसमें 20 वॉट साउंड आउटपुट दिया है। यह TV एंड्राइड पाई बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें A73, Dual-core प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इस TV में आपको Facebook, Youtube, Prime वीडियो समेत कई पॉप्युलर App प्री-लोडेड मिलते हैं। यह TV फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस TV पर एक वर्ष की वारंटी दे रही है।

किसान ऐसे कटहल से गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने कर रहा तैयारी, वजन जानकर चौंक जाएंगे

Vu अपने प्रीमियम डिजाइन और कम बजट Smart TV के लिए जानी जाती है। Vu 40PL एक किफायती स्मार्ट TV है, यह 40 इंच के साइज़ में उपलब्ध है। इसमें Full HD डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें A ग्रेड पैनल का इस्तेमाल किया है। इस TV की कीमत 16,999 रुपये है। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इसके अलावा बेहतरीन साउंड के लिए इसमें 20 वॉट साउंड आउटपुट दिया है। यह TV एंड्राइड पाई बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस TV में आपको Facebook, Youtube, Prime वीडियो समेत कई पॉप्युलर App प्री-लोडेड मिलते हैं। यह TV फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस TV पर एक वर्ष की वारंटी दे रही है।

धरती पर हुई इस घटना की वजह से गायब हो गया था चांद, 910 साल बाद साइंटिस्टों ने खोला राज

Smart TV सेगमेंट में Mi ने भी कई अच्छे मॉडल्स भारत में पेश किये है। Mi 4A स्मार्ट TV एक अच्छा किफायती मॉडल है। इसका मूल्य 17,999 है और यह फ्लिप्कार्ट और Mi की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें FULL HD डिस्प्ले दिया है, इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इसके अलावा बेहतरीन साउंड के लिए इसमें 20 वॉट साउंड आउटपुट दिया गया है। यह TV एंड्राइड पाई बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Amlogic 64-bit Quad core प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इस TV में आपको Facebook, Youtube, प्राइम वीडियो समेत कई पॉप्युलर App प्री-लोडेड मिलते हैं। कंपनी इस TV पर एक वर्ष की वारंटी दे रही है।

लॉक-डाउन के दौरान ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला के इस वीडियो ने मचाई सनसनी, आपने देखा क्या!

Telefunken के इस Smart TV (TFK40S) की कीमत 15,999 रुपये है और यह Amazon पर उपलब्ध है। इसमें काफी पतले बैजेल हैं, यह Full HD Smart TV है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hertzहै। इसमें 20 W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार इसमें Surround साउंड मिलता है। इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल मैमोरी की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसमें ड्यूल कोर प्रोसेसर को शामिल किया है। कंपनी इस TV पर एक वर्ष की वारंटी दे रही है।

Related News