CBSE बोर्ड परीक्षा पर दिया बड़ा अपडेट, 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की…

img

कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ते हुए ही जा रहा है, ऐसे में लॉकडाउन के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई बोर्ड) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऐसे वक्त में दसवीं बोर्ड की बची परीक्षा करवाना संभव नहीं है, बच्चों को इंटरनल के बेस पर पास किया जाएगा।

आपको बता दें कि हालांकि, अभी भी 12वीं के पेपरों पर अभी सस्पेंस बरकरार रखा गया है। मीडिया से बात करते हुए CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि 12वीं के पेपर लॉकडाउन और आगे की स्थिति के हिसाब से प्लान होंगे। पेपर कब होंगे इसकी जानकारी 10 दिन पहले दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि अनुराग त्रिपाठी ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े सवाल पर कहा, ’10वीं की पूरे देश में जो परीक्षा बची हुई हैं, वे छोटे-छोटे विषय थे। उनकी अब परीक्षा नहीं हो रही। इंटरनल असेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर इसका रिजल्ट बनाया जाएगा। प्रोडेटा बेसिस पर।’ बताया गया कि यह बात 1 अप्रैल को जारी सर्कुलर में ही बता दी गई थी।

इस पर त्रिपाठी ने कहा कि 12वीं की 12 विषयों की परीक्षा होनी हैं। इसका फैसला अभी लिया जाएगा। अनुराग त्रिपाठी ने साफ किया कि 3 मई के बाद तय किया जाएगा कि 12वीं की परीक्षा कब लेनी है। अगर लॉकडाउन आगे बढ़ता है तो प्लान उस हिसाब से तैयार किया जाएगा। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि जो पेपर हो चुके हैं उनकी कॉपियों की जांच कहीं-कहीं पर शुरू हो चुकी है। फिलहाल रिजल्ट बनने में दो महीने तक का वक्त लगेगा।

भारत में कोरोना के अंत को लेकर रिसर्च में बड़ा दावा, जानिए कब खत्म होगा वायरस का कहर

Related News