बिग बॉस 15: खतरे में है लड़कियों की इज्जत? लिमिट क्रास करने पर तुले कंटेस्टेंट

img

नई दिल्ली। टेलीविजन के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में इस बार कई चीजें हर बार से अलग दिखाई दे रही हैं। शो में एक्शन हो या रोमांस, कंटेस्टेंट हर मामले में सीमाएं पार करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि अब जंगलवासी भी मुख्य घर का हिस्सा बन चुके हैं यानी अब वो भी घर के अंदर ही हैं।

BIG BOSS

अब बात करें कंटेस्टेंट्स के लिमिट क्रॉस करने की तो तेजस्वी प्रकाश ने कई बार विशाल कोटियन की शिकायत की है। उन्होंने विशाल पर गलत ढंग से व्यवहार करने और जरूरत से अधिक करीब आने का आरोप लगाया है। तेजस्वी प्रकाश का कहना है कि वह अक्सर विशाल को यह बताने के तरीके खोजती हैं कि उनके व्यवहार से वे असहज महसूस करती हैं लेकिन बकावजूद इसके विशाल भद्दा व्यवहार करना जारी रखते हैं।

https://twitter.com/TejasswiWarrior/status/1451612326600216577?s=20

 

जय भानुशाली के साथ बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने कहा, ‘मैं बहुत रियल हूं, मैंने कभी किसी के बारे में पीठ पीछे बुराई नहीं की है, लेकिन उनका ह्यूमर क्या है? ‘आ गले लग जा।’ यह सब गंदा ह्यूमर है और जो कभी भी टेलीकास्ट नहीं कर पाएंगे।’ जय भी तेजस्वी की बातों से सहमत होती दिखाई देती है और कहती हैं कि उन्हें भी विशाल की महिलाओं के प्रति भाषा अपमानजनक लगती है।

सलमान लगाएंगे क्लास?

इस पर तेजस्वी कहती हैं, ‘हां.. लड़कियों के लिए गंदे तरीके से… वो चढ़-चढ़ के मुझे गले लगाते हैं। मैं इतनी बार उन्हें धक्का देती हूं, मजाक में करती हूं ताकि उनको बुरा ना लगे… मुझे पता है उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है लेकिन यह ह्यूमर नहीं है।’ अब देखना ये होगा कि क्या इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) विशाल की क्लास लगाते हैं या नहीं।

Related News