Bigg Boss 15: घर में हंगामा मचाएंगे राजीव, बेघर होने के लिए नॉमिनेट किये गए ये Contestant

img

टेलीवीजन के कलर्स पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 15 के इस सीजन में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने हैं राजीव अदातिया। राजीव के एंट्री लेते ही घर में एंटरटेनमेंट और ड्रामे का लेवल हाई होने लगा हैं इसके साथ ही कई रिश्ते भी बदलने लगे हैं। राजीव के आने से माइशा-ईशान और शमिता-विशाल के रिश्ते में फूट पड़ती हुई नजर आ रही हैं।

BIGBOSS

शो में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी घरवालों से काफी नाराज हैं। दरअसल, किसी ने शमिता का ग्लूटेन फ्री चॉकलेट डेजर्ट खा लिया था जो एक्ट्रेस को एकदम अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की। इधर करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते नजर आ रहे हैं। करण ने अकासा को बताया कि उन्हें तेजस्वी पर क्रश है। तेजस्वी को लेकर बात करते हुए करण ने ये भी कहा कि वो काफी कॉमेडी नेचर की हैं और बहुत ज्यादा क्यूट भी हैं। वो उन्हें अच्छी लगती हैं। शो में राजीव अदातिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

राजीव को देखकर शमिता शेट्टी काफी खुश दिख रही हैं। वहीं, राजीव भी घर के सदस्यों के साथ घुल-मिल गए हैं। राजीव ने घर में घुसते ही शमिता को विशाल से अलर्ट रहने की सलाह दी। राजीव ने शमिता से कहा कि वो गेम में आगे बढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। राजीव ने ये भी कहा की विशाल धोखेबाज हैं और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। राजीव की बातें सुनकर शमिता काफी उदास नजर आईं। इसके साथ ही राजीव ने घर में एंट्री करके माइशा संग लव एंगल बनाने पर ईशान को भी फटकार लगाई। इस बार शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया बहुत सिपंल नजर आयी।

घरवालों को कंफेशन रूम में जाकर दो लोगों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना था। ऐसे में सबसे ज्यादा वोट्स विशाल कोटियन, सिम्बा नागपाल और अकासा सिंह को मिले और इस हफ्ते ये तीनों ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

Related News