Bigg Boss 15: घर में हुआ VIP और NON VIP का बंटवारा, इन चीजों को लेकर छिड़ा घमासान

img

टेलीविजन का सबसे विवादित शो Bigg Boss 15 अपने चरम पर है। शो के कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही के एक शो के एपिसोड में घरवालों के बीच जबरदस्त लड़ाई झगड़ा देखने को मिला। वहीं, मेकर्स ने जब से घर में VIP और NON VIP सदस्यों को अलग-अलग कर दिया है तब से घर में दो ग्रुप्स हो गए हैं। इस बंटवारे के बाद घर में बर्तन-कपड़ों जैसे छोटे-छोटे कामों को लेकर भी घमासान चल रहा है।

BIG BOSS 15

बिग बॉस को लेकर कलर्स चैनल के एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश चिल्लाते हुए खुद को VIP बता रही हैं और NON VIP मेंबर्स से उनके बनाए नियम फॉलो करने के लिए दबाव बना रही हैं।

हालांकि, तेजस्वी की बात हर कोई अनसुना करता हुआ नजर आ रहा है। इधरजय भानुशाली ने साफ कर दिया है कि उन्हें तेजस्वी की टोन पसंद नहीं आई है। वहीं, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ने बर्तन-कपड़े धोने से मना कर दिया है।

Related News