बिहार के CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा-ये मेरा आखिरी चुनाव है, देखें वीडियो

img

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। नीतीश आज बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्णिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी उन्होंने कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है। और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। इसके बाद उन्होंने अपने प्रत्याशी लेसी सिंह को वहां जिताने की अपील की।

nitish-kumar

अजान की आवाज सुन रोक दिया भाषण

इसी बीच मस्जिद से अजान होने लगी। नीतीश कुमार ने जैसे ही अजान सुनी, तुरंत भाषण रोक दिया और दो मिनट चुप रहने को कहा।

बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव नालंदा के हरनौत से लड़ा था। यहां से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए।

नीतीश कुमार ने साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा।

16 साल से नहीं लड़ा चुनाव

नीतीश कुमार 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश कुमार नवंबर 2005 में NDA के प्रदेश में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने थे।नीतीश कुमार पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज हैं। वह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं।

Related News