बिहार चुनाव : रुझानों में पहली बार एनडीए को मिला बहुमत

img
पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए  मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले दो घंटे में सुबह 10 बजे तक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मेंं कांटे की टक्कर है। बिहार चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में राजग 124 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 112 सीटों पर आगे है। रूझानों में राजग को बहुमत मिल चुका है।
bihar
तेजस्वी बढ़त बनाए हुए हैं। तेजप्रताप और जीतनराम मांझी, मधेपुरा से पप्पू यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी पीछे चल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन  चरणों में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 2015 में 56.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 01 ट्रांसजेंडर है।
Related News