आज ही के दिन हुई थी बीरबल की मृत्यु, जानें मौत का कारण

img

नई दिल्ली॥ हिंदुस्तान के बादशाह अकबर के नवरत्नों में शुमार बीरबल अपनी हाजिरजवाबी व अक्लमंदी के लिए जाने जाते थे। बीरबल का वास्तविक नाम महेश दास था। बीरबल की मौत आज ही के दिन हुई थी। बादशाह अकबर जब भी किसी परेशानी में होते तो सबसे पहले बीरबल को ही याद करते।

Birbal

बीरबल भी अकबर को कभी निराश नहीं करते थे। अपने टैलेंट की वजह से ही वो अकबर के अत्यंत प्रिय होने के साथ ही सबसे करीबी भी हो गए थे। दोनों के मध्य मित्रता इतनी गहरी हो गई थी कि बीरबल की मौत के बाद अकबर बिल्कुल टूट गए थे। साल 1586 में बागी कबीलों से लड़ाई के दौरान बीरबल की मौत हो गई थी।

लाश तक नहीं मिली

शाज़ी ज़मां की पुस्तक अकबर के मुताबिक 1586 ईसवी, में जै़न ख़ां कोका को यूसुफ़ज़ई क़बीले को शिकस्त देने के लिए तैनात किया गया था। जब उन्होंने और सेना मांगी तो बादशाह ने बीरबल को वहां सहायता के लिए भेजा। फिर एहतियातन उन्होंने पीछे-पीछे हकीम अबुल फतह को भी भेज दिया।

बीरबल की जै़न खान कोका व हकीम अबुल फतेह दोनों से नहीं बनती थी। राजा बीरबल, हकीम अबुल फ़तह, जैन ख़ां कोका तथा पूरा लश्कर संकरे पहाड़ी पथ पर आगे बढ़ा तो पहले से भी अधिक विवाद हुआ। बागी कबिलाइयों ने हथियार और पत्थरों से चौतरफ़ा हमला किया। इस युद्ध में राजा बीरबल ऐसे घिरे कि उनकी लाश तक नहीं मिली।

 

Related News