बर्थडे स्पेशल- सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल ने इस फिल्म से की थी अपने करियर की शुरूआत, इस वजह से हुई थी आलोचनाओं का शिकार

img

नई दिल्ली॥ लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को अपना 46वां जन्मदिन मनाएंगी। 5 अगस्त, 1974 को जन्मी काजोल बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत निर्देशक-निर्माता सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजोल ने भी फिल्मों को ही अपना करियर चुना और मात्र 16 साल की उम्र में 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की।

kajol devgan

इसके बाद काजोल को शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ करने का मौका मिला जो दर्शकों को काफी पसंद आई। काजोल ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली। इस दौरान उन्हें फैंस के आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

क्योंकि उस समय काजोल अपने करियर के शिखर पर थी। अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन आज बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। काजोल-अजय की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।

काजोल ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपने बिदांस अंदाज और चुलबुले स्वभाव के लिए जानी जाने वाली काजोल की प्रमुख फिल्मों में हलचल, गुंडाराज, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, गुप्त: द हिडेन ट्रूथ, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान, दिलवाले, तान्हाजी आदि शामिल हैं।

Related News