चुनाव से ठीक पहले असम में BJP को लगने जा रहा तगड़ा झटका, कांग्रेस को होगा फायदा

img

BJP की केंद्रीय कमेटी ने असम विधानसभा इलेक्शन के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की थी। टिकट से वंचित गोलाघाट के संभावित उम्मीदवार बितोपन सैकिया ने तुरंत BJP को छोड़ने का फैसला लेते हुए गुवाहाटी पहुंचकर देर रात को कांग्रेस में शामिल हो गये।

BJP congress 1

शनिवार को गोलाघाट पहुंचने पर बड़े ही भावुक अंदाज में कहा, BJP में रहते हुए मैंने बहुत त्याग और कष्ट सहा। BJP से प्रताड़ित होने की बात कहते हुए कहा कि बहुत सरल व्यक्ति की हत्या की गयी। उनका आशय अपने को लेकर था।

BJP ने गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की कद्दावर नेत्री अजंता नेउग को अपना उम्मीदवार बनाया है। नेउग पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुई थीं। उनके BJP में शामिल होने के बाद से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि BJP नेउग को गोलाघाट से अपना प्रत्याशी बनाएगी।

अजंता नेउग के BJP में शामिल होने के चलते कांग्रेस की स्थिति इस विधानसभा क्षेत्र में बेहद कमजोर हो गयी थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद घर लौटे बितोपन सैकिया ने एक बड़ी बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माना जा रहा है कि गोलाघाट से कांग्रेस बितोपन सैकिया को अपना उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

भाजपा को लगेगा तगड़ा झटका

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में बितोपन ने कहा कि असम के स्थानीय चुतिया (चुतिया) जनजाति के विकास के लक्ष्य को लेकर BJP में शामिल हुआ था और पार्टी (BJP) के लिए काफी मेहनत किया था। लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को करारा झटका देंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे जैसे अनेक लोगों ने BJP के लिए काफी काम किया था लेकिन पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में कई बड़े रथी और महारथियों का नाम काट दिया गया। साथ ही चुतिया जनगोष्ठी की भी BJP ने अनदेखी की है। कांग्रेस में शामिल होने वाले बितोपन ने कहा कि यहां से कांग्रेस की जीत तय है। माना जा रहा है कि बितोपन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रविवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। कुल मिलाकर यह बितोपन के द्वारा अपनी शक्ति को दिखाने का तरीका बताया जा रहा है।

टिकटों के बंटवारे के साथ ही सभी पार्टियों, मुख्य रूप से BJP और कांग्रेस के बीच घमासान मच गया है। असम के बराकघाटी की कद्दावर नेत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

 

Related News