ट्रंप पर खर्च को लेकर BJP ने प्रियंका गांधी को दिया जवाब, कहा- बढ़ रहा है भारत का कद

img

उत्तर प्रदेश ॥ US प्रेसिडेंट के हिंदुस्तान आने से पहले राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद में समिति के जरिए 100 करोड़ रुपए खर्च पर सवाल उठाए हैं तो BJP ने पलटवार करते हुए पूछा है कि इंडिया का कद बढ़ रहा है, तो कांग्रेस खुश क्यों नहीं है?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रम्प के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन यह पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वह उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का अधिकार नहीं है कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना रुपया दिया?

US के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए BJP ने पूछा कि ट्रम्प का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस खुशी क्यों नहीं महसूस करती? BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा वैश्विक स्तर पर हिंदुस्तान का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों है?

पढ़िए-भाजपा पर आई मुसीबत, इस इम्तिहान में हुए फेल तो कमजोर हो जाएगी सरकार

पात्रा ने कहा भारत और US के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह है कि वह चिंतित होने की बजाए देश की उपलब्धियों पर गर्व करना शुरू करे। उन्होंने कहा जैसा कारोबारी डील और रक्षा सौदा आज हम US के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय प्रश्न कर रही है।

Related News