अब यहां हो रहे चुनावों में BJP को मिली करारी हार, इस पार्टी को मिला बहुमत

img

TMC ने आज निरंतर तीसरी बार कोलकाता नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की। 144 सदस्यीय निगम में पार्टी ने 89 वार्ड जीते हैं और 44 सीटों पर आगे चल रही है।

BJP- Maharashtra MLC Elections

प्रदेश इलेक्शन कमीशन के एक सीनियर अफसर ने कहा कि बीजेपी ने अब तक केवल एक सीट जीती है और उसके प्रत्याशी तीन अन्य पर आगे चल रहे हैं।

अफसर ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस केएमसी (कोलकाता नगर निगम चुनाव) में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। अधिकारी ने बताया कि टीएमसी ने अबतक 89 सीटों पर जीत दर्ज की है और उसके प्रत्याशी 44 वार्डों में आगे चल रहे हैं। पार्टी कुल मिलाकर 133 सीटों पर आगे चल रही है या उसने सीटें जीत ली हैं।

तो वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हाथ लगी है मगर माकपा नीत वाम मोर्चा ने अबतक अपना खाता नहीं खोला है। हालांकि, उसके प्रत्याशी दो वार्डों में आगे चल रहे हैं।

Related News