यहां भाजपा नेता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए कार्यकर्ताओं से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की

img
मुंबई, 20 सितंबर यूपी किरण। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार व उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का इलाज चंद्रपुर जिले में हो रहा है। सुधीर मुनगंटीवार ने उनके संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
         
जानकारी के अनुसार सुधीर मुनगंटीवार की तबीयत शनिवार को खराब हुई थी। इसी वजह से उनका व उनके परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था। रविवार को सुधीर मुनगंटीवार व उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसलिए इन सभी का इलाज जारी है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बच्चू कड़ू, ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रीफ, उर्जामंत्री नितीन राऊत भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सभी का इलाज जारी है। इसी तरह मंत्रालय के 18 कर्मचारी भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इस समय राज्य कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से राज्य सरकार ने मुंबई व पुणे में कफ्र्यु लगा दिया है। राज्य सरकार की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे में हर घर में जाकर कोरोना संक्रमितों को ढ़ूढने का अभियान जारी किया गया है।
Related News