मेरठ ।। BJP नेता का एक वीडियो इंटरनेच पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। ये वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है। जहां BJP नेता विनीत अग्रवाल शारदा मेरठ में BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के लिए वोट मांग रहे।
वीडियो में BJP नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने मंच पर कहा कि, ‘आपको कमल चाहिए या क्या चाहिए। यह कहते ही विनीत ने कमल बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा चुनाव में कमल को वोट 2 कमल… कमल… कमल… कमल… कमल…. कमल…कमल…कमल…कमल… इतना कमल कर 2 कि मां लक्ष्मी आपके दरवाजे, घर आने पर मजबूर हो जाए।
#WATCH BJP leader Vineet Agarwal Sharda asking people to vote for 'kamal' (BJP party symbol) during a public rally in Meerut. (01.04.2019) pic.twitter.com/wCTnSWprey
— ANI UP (@ANINewsUP) April 2, 2019
इतनी बार कमल बोलने के बाद BJP नेता की सांस फूल गई। इसके अलावा वो रुके नहीं। उन्होंने आगे कहा कि कमल… कमल…कमल पर बिठा कर राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार लोकसभा भेज दीजिए तो आपको लगेगा कि मोदी राम के रूप में आ गए हैं। BJP नेता विनीत अग्रवाल की कमल बोलने के अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। यहां तक कि मंच पर मौजूद यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी बत्तीसी दिखा दी।