उत्तर प्रदेश॥ यूपी के कानपुर नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के लड़की बाज क्षेत्रीय अध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई कर दी।
इल्जाम है कि क्षेत्र अध्यक्ष ने बैठक का बहाना बुलाकर महिला को बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित ने अपने पति को बुलाकर आरोपी को कड़ा सबक सिखाया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया। मगर मामले में महज शांतिभंग के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
ÓñòÓñ¥Óñ¿Óñ¬ÓÑüÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñøÓÑçÓñíÓñ╝ÓñûÓñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñºÓñ«ÓñòÓÑÇ ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñ¬Óñ£Óñ¥ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ Óñ¬ÓñªÓñ¥ÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ¼ÓÑÇÓñÜ Óñ©ÓñíÓñ╝Óñò Óñ¬Óñ░ ÓñÜÓñ¬ÓÑìÓñ¬Óñ▓ÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç ÓñºÓÑüÓñ¿Óñ¥Óñê. ÓñªÓÑçÓñûÓÑçÓñé ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï #Kanpur #BJP #KanpurBJP pic.twitter.com/BPed1ATsTL
— Hindustan Smart (@hindustan_smart) September 9, 2020
मामला कल्याणपुर के रावतपुर गांव का है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष मनीष ने पड़ोस में रहने वाली पार्टी की महिला कार्यकर्ता को बैठक के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना। कुछ देर बाद महिला ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया। पति व पुलिस को भी खबर दी। पति मौके पर पहुंचा तो फिर से आरोपी की पिटाई की गई। वहीं, थोड़ी देर में कल्यानपुर थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।