BJP नेता के बेटे की हुई हत्या, बोरिंग को लेकर हुआ था मामूली विवाद

img

भोपाल, 24 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में एक भाजपा (BJP) नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। इसके बाद जमकर बवाल काटा गया है। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। बुधवार को एक प्लाट पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना में भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत की हत्या कर दी गई।

BJP leader son killed

इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। बुधवार रात हुए हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने गुरुवार सुबह से ही गुर्जर खेड़ा में आरोपितों के घर तोड़ने शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां आरोपितों के देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तमाम फोर्स लगा हुआ है। हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर चले गए थे।

बोरिंग को लेकर हुआ विवाद

हंगामा करने वालों  ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। एबी रोड पर तीन घंटे जाम लगा रहा, जो रात सवा 11 बजे खुल सका। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा दोपहर में गांव पिगडंबर की एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। इस विवाद में एक पक्ष महू से था। विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग महू से आए और चाकूबाजी करने लगे। इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। इस दौरान सुजीत राऊ स्थित होटल से घर लौट रहा था, तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक झगड़े में घायल हुए भाजपा (BJP) नेता का बेटे सुजीत की देर शाम मौत हो गई। वह लॉ का विद्यार्थी था। इससे लोग भड़क गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। किशनगंज थाने की पुलिस पहुंची लेकिन इसका भी असर नहीं हुआ। एसडीएम जैन ने जानकारी कलेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को दी। इंदौर से डीआइजी देहात चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस बल के साथ महू पहुंचे। पुलिस ने भीड़ पर अश्रु गैस का गोला छोड़ा। इसके बाद लोग हटे और रात करीब सवा 11 बजे जाम खुल सका।

राहगीरों से हुई मारपीट

वहीँ जब कुछ राहगीरों ने चक्काजाम कर रहे लोगों से हटने की अपील की तो उनके साथ मारपीट की गई। इंदौर से गुजरने वाली बसों में सवार कुछ लोगो ने हंगामे का वीडियो मोबाइल में बनाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने उनसे मोबाइल छीनकर फेंक दिए। पत्थरबाजी केदौरान कुछ लोगों ने बाइक में आग लगा दी। इन्होंने कई लोगों पर हमला भी किया। इस बारे में आई ग्रामीण राकेश गुप्ता का कहना है कि बोरिंग के दौरान धूल उड़ने का विवाद था। एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। जाम खुलवा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

BJP ने योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से पहले 24 मार्च को विधायकों लखनऊ बुलाया, ये है वजह

Related News