दिल्ली में मिली हार से बौखलाई BJP, पार्टी में किया बड़ा फेरबदल

img

नई दिल्ली॥ अभी हाल ही में सम्पन्न हुए दिल्ली विधानसभा इलेक्शऩ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका है। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। झारखंड इलेक्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी की ये दूसरी बड़ी हार है। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के अध्यक्ष अचानक बदल दिए हैं। इनमें केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम राज्य शामिल हैं।

सूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम राज्यों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। नए आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी केरल के अध्यक्ष होंगे के सुरेन्द्रन। वहीं, मध्य प्रदेश की कमान विष्णु दत्त शर्मा को दी गई है। जबकि, सिक्किम की कमान दल बहादुर चौहान को दी गई है।

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मूलरूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से निरंतर सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। भारतीय जनता पार्टी में वह कई पद संभाल चुके हैं। वह 2013 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मीडिया इंडिया का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था। 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार सम्भाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सम्भाली थी।

पढ़िए-एक्शन में सीएम योगी, अब बदल डाला यहां का नाम

 

Related News