त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई संपन्न

img

अशोक कुमार मैथिल

कलान/शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा मंडल कलान की बैठक रुकनपुर के भोला धाम गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला महामंत्री अनिल सिंह चौहान कमांडो व मंडल प्रभारी रोहित गुप्ता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता ने श्री पटेल को पगड़ी पहनाकर उपहार भेंट दिया।

Bjp meeting 1Bjp meeting 1 aur 2

कार्यकर्ता मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने उपस्थित सभी सेक्टर प्रभारियों, मंडल प्रभारी एवं अन्य सभी मोर्चों के पदाधिकारियों से परिचय किया। आगामी चुनाव में कार्यों और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन शुगम सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी कलान संजय सिंह,भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्लाक प्रमुख पति सत्येंद्र सहाय, ब्रह्मदेव शुक्ला, मंडल संयोजक पुष्पेंद्र दुवे आदि मौजूद रहे।

Related News