Bjp Mla के बगावती सुर, कहा-आने वाले चुनाव में सिखाएंगे सबक
खतौली विधानसभा के चांदसमंत में भाजपा का एक कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा पर जमकर निषाना साधा। भड़ाना बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा से भाजपा विधायक (Bjp Mla) अवतार सिंह भड़ाना ने अपनी ही पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमारे समाज के लोगों और नेताओं का अपमान किया है। भड़ाना ने यह भी साफ किया कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा को सबक सिखाएंगे।

छरअसल, खतौली विधानसभा के चांदसमंत में भाजपा का एक कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में Bjp Mla अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा पर जमकर निषाना साधा। भड़ाना बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि हम 26 जनवरी को झंडा नहीं फहराने देंगे। भाजपा नेताओं और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने हमारे समाज के साथ क्या किया। किसानों के साथ गलत हो रहा है।