भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पर किया रक्तदान शिविर का आरंभ

img
 सोनीपत, 19 सितम्बर यूपी किरण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत सेवा सप्ताह के दौरान शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक जीवनदान है। इस पुनीत यज्ञ में हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से अपनी आहुति डालते रहनी चाहिए।
           
नड्डा ने 70 लोगों को चश्मे वितरित किये, जबकि शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान नि:शुल्क नेत्र जांच कैंप का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने लोगों को चश्मों का वितरण करते हुए जन सेवा का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मानवीय शरीर में नेत्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग है। नेत्रों बिना संसार अंधकारमय है। अत: हमें अपने नेत्रों की विशेष रूप से देखभाल करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों को नेत्रदान के लिए भी प्रोत्साहित किया। मरणोपरांत मानव को अपनी आंखें दान कर किसी नेत्रहीन के अंधियारे जीवन को प्रकाशमय बनाना चाहिए।
भाजपा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह महादान है। विभिन्न प्रकार की बिमारियों से ग्रस्त मरीजों व दुर्घटनाओं के घायलों के प्राणों की रक्षा के लिए रक्तदान की आवश्यकता होती है। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली तथा गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी भी उपस्थित रहे, विचार व्यक्त किए। इसके अलावा भाजपा के हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डा. ओमप्रकाश आत्रेय, ललित बतरा, योगेश्वर दत्त, देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, उमेश शर्मा, सोनिया अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 

Related News