तमिलनाडु में बीजेपी कार्यालय पर हमला, आधी रात को फेंका गया पेट्रोल बम

img

तमिलनाडु। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आधी रात को किसी ने हमला कर दिया। शख्स ने कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया। इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि ये हमला रात करीब लगभग बजे किया गया। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bjp

बता दें इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बीते मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से 29 भारतीय मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने की 79 नौकाओं की रिहाई को लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बीते कुछ ही हफ्तों में तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की तीसरी घटना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा था कि इस घटना से राज्य की जनता को बड़ा सदमा लगा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन का कहना है कि ‘‘मनमानी की इस ताजा घटना में श्रीलंकाई नौसेना ने सात फरवरी को 11 भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर लिया था। सभी मछुआरों को मायीलत्ती नौसैन्य अड्डे ले जाया गया।’’

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में सीएम ने कहा कि अभी तक श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने कुल 29 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने की 79 नौकाओं को जब्त किया है।

Related News