मंदिर को लेकर 5 नवंबर को प्रदर्शन करेगी BJP, जानें क्या है पूरा मामला

img

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण बंद किए गए मठ-मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग पिछले कई दिनों से लगातार उठ रही है। BJP का आध्यात्मिक मोर्चा मठ-मंदिरों को खोलने को लेकर राज्य सरकार से कई बार मांग कर चुका है, लेकिन राज्य सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि वह अभी इसके पक्ष में नहीं है।

bjp

BJP के आध्यात्मिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुषार भोसले ने कहा कि राज्य में मंदिर खोलने की मांग को लेकर 5 नवंबर को तुलजापुर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी धर्म और संप्रदाय के धर्म गुरु शामिल होंगे।

BJP आध्यात्मिक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मेघना आंबेकर ने सोमवार को बताया कि राज्य में सब कुछ धीरे-धीरे अनलॉक हो गया है, सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए राज्य में सभी धार्मिक स्थलों के रखरखाव में दिक्कत आ रही है।

मेघना ने बताया कि BJP आध्यात्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल खोलने के लिए मिला था। राज्यपाल ने इस संदर्भ में राज्य सरकार को निर्देश दिया था। इसके बावजूद सूबे में मंदिर खोले नहीं गए हैं।

उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले का तुलजापुर धार्मिक शहर के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से यहां 5 नवंबर को राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उस दिन सूबे के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों में स्थानीय संत, महंत और धार्मिक गुरु अपने स्तर पर आंदोलन करेंगे।

 

Related News