उत्तर प्रदेश में भाजपा हुई मजबूत: बसपा, सपा और कांग्रेस के ये 5 बड़े नेता हुए पार्टी में शामिल

img

यूपी विधानसभा इलेक्शन से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इन तीनों पार्टियों के चार बड़े नेता और एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी आज (रविवार) भाजपा में शामिल हो गए। इससे भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन से पहले मजबूत हो गई है।

bjp - Uttar Pradesh

ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

जानकारी के मुताबिक आज (रविवार) पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बीएसपी के मनोज दिवाकर, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला और सेवानिवृत्त आईएएस भाजपा में शामिल हो गए। राज्य की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

सपा, कांग्रेस को करारा झटका

आपको बता दें कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से विधायक (एमएलए) रह चुके हैं। वहीं, पूर्व विजय मिश्रा सपा की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह गाजीपुर का रहने वाला है। साल 2017 में वह बसपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा बीजेपी में शामिल राम शिरोमणि शुक्ला कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं। वो कांग्रेस एमएलए रह चुके हैं।

Related News