दिल्ली हिंसा पीड़ितों के लिए ये नेक काम करेगी BJP!

img

नई दिल्ली॥ BJP ने दिल्ली हिंसा के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया है। दरअसल, यह कमेटी बेघर हुए लोगों के बीच राहत सामग्री बांटेगी। इसका ऐलान भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक हिस्से में दर्दनाक हिंसा हुई, इस ‎‎हिंसा में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी और ना जाने कितने घर और दुकानें बर्बाद हो गए।

भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं जहां-जहां गया, वहां लोगों की बातों में उस भयावहता की तस्वीर दिखाई दी। आज भी एक भयावह वीडियो सबके मोबाइल में पहुंच रहा है, जिसमें एक बहुत बड़ी भीड़ पुलिस पर अटैक कर रही है। दरअसल, वीडियो में इलाका वही दिख रहा है, जहां से हिंसा शुरू हुई। इंसानियत और भाईचारे की हत्या हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि अपने सभी सांसदों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम सबने एक कमेटी बनाई है, जो लोग बेघर हो गए, उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। इस राहत सामग्री में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, दाल, नमक, मसाले, तेल और कुछ पैसे होंगे। इस राहत सामग्री को बांटने का काम कल से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रतिदिन 200 घर जा पाएं।

पढि़ए- 226 करोड़ की प्रापर्टी का मालिक है BJP का ये विधायक, दिग्विजय ने बोली ये बात

हर परिवार के लिए 5000 रुपए की राशि फिक्स की गई है। घर के सामान का एक पैकेट 700-800 रुपया का है। बाकी बचे पैसे कैश में दिए जाएंगे। हम हर परिवार के पास जा रहे हैं। किसी खास समुदाय के पास नहीं। हमारी राहत सभी पीड़ितों के लिए है।

Related News