भाजपा कार्यकर्ता को मारी गई गोली, समाजवादी पार्टी के विधायक भी हमले में घायल

img

उत्तर प्रदेश, 21 फरवरी| मैनपुरी शहर के अवध नगर मतदान केंद्र पर रविवार शाम हुई झड़प के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया।

fire on bjp worker

वहीँ दिन के समय , समाजवादी पार्टी के विधायक राज कुमार यादव, रसमार गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने के बाद घायल हो गए थे। आपको बता दें कि दोनों घटनाएं दो मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग के आरोप के बाद हुईं.

मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अवध नगर मतदान केंद्र पर अपने पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “उन्होंने हमारे पार्षद को गोली मार दी लेकिन गोली हमारे पार्टी कार्यकर्ता अमन पांडे को लगी जो वहां खड़े थे।” आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

वहीँ बता दें कि पुलिस ने बताया कि गोली पांडे के पेट में लगी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया. एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि आरोपी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अंशुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विधायक राज कुमार यादव ने संवाददाताओं को बताया कि वोट डालने के बाद वह कुरावली जा रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि रसमार गांव में कुछ लोग मतदाताओं को वोट नहीं डालने देकर मतदान बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही वह वहां पहुंचे अरुण यादव और उनके साथियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया और गोलियां चला दीं.

Related News