हरियाणा में किसी को बहुमत नहीं फिर भी कल ये नेता लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ! वजह ऐसी है कि…

img

नई दिल्ली॥ हरियाणा विधानसभा इलेक्शऩ के नतीजे अभी भी आ रहे हैं। ताजा रुझान और आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में किसी भी पार्टी को जनता का बहुमत नहीं मिला है। हालांकि ताजा समीकरण देखें तो BJP की सरकार बनना तकरी़बन तय है। इसकी वजह 9 में से 8 निर्दलियों द्वारा BJP को बिना शर्त समर्थन देना है। इनमें हरियाणा लोकगीत पार्टी के विजेता विधायक गोपाल कांडा भी शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति यह बताती है कि BJP की लगभग 40 सीटों पर जीत तय है। 90 विधानस़भा सीटों वाले हरिया़णा में सत्ता का जादुई आंकड़ा 46 सीटों का है। BJP के पास अकेले 40 सीटें हैं जबकि 8 निर्दलियों ने भी अपना समर्थन देकर इस आकड़े को 48 पहुंचा दिया है। यानी BJP के पास समर्थन है और सरकार बनना तय है।

पढ़िए-हार के बाद मायावती ने खोया आपा, गुस्से में खोल दिया ये राज, दिया ऐसा बयान कि BJP भी हो गई हैरान

वहीं, कांग्रेस को फिलहाल 31 सीटों पर जीत हासिल होती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 10 सीटों पर विजय हासि़ल करती दिख रही है। ऐसे में यह दोनों दल मिल़कर भी बहुमत के आंकड़े से 5 सीटें दूर होंगे क्योंकि इनका जोड़ 41 आता है और जादुई आंकड़ा 46 का है।

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह से आते रुझान और परिणाम देखकर पहले तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि आगे चल रहे 10 या 9 निर्दली़य विधायक ही सत्ता की चाबी माने जा रहे थे। शाम को इन्होंने घोष़णा भी कर दी और BJP को बिना किसी शर्त समर्थन देने का पत्र भी जारी कर दिया।

Related News