लोकसभा चुनाव के बाद BJP की सबसे करारी हार, कांग्रेस की आंधी में ढह गयी भाजपा, इस राज्य में…

img

पंजाब ।। लोकसभा इलेक्शन के नतीजों ने देश की राजनीति को बदल दिया है,BJP पहले से बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापस आ गयी है वही कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन कांग्रेस के लिए एक राज्य ऐसा रहा जहाँ उसने बेहतर परिणाम पाए। कांग्रेस ने पंजाब में शानदार जीत दर्ज की। लोकसभा इलेक्शन के बाद निकाय चुनाव के परिणाम आए है उसमे भी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है वही BJP का सूफड़ा साफ़ हो गया है।

पंजाब में शुक्रवार को वार्डों के उपचुनाव में कांग्रेस का परचम फिर लहराया है। नगर पंचायत तलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13 सीटों पर मतदान हुआ,जिसमें से 11 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। BJP के खाते में एक सीट आई और एक सीट पर आजाद प्रत्याशी ने कब्जा जमाया। अबोहर, अमृतसर, बुढलाडा, बठिंडा और संगरूर में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया।

पढ़िए-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर आई बड़ी खबर, आनन-फानन में इमरजेंसी-2 में किया गया एडमिट

हालांकि विपक्षी दलों ने सत्ताधारी कांग्रेस पर जिला और पुलिस प्रशासन की सहायता से धक्केशाही कर जीत हासिल करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने इसे विकास कार्यों और उपलब्धियों का नतीजा बताया। अबोहर में वार्ड नंबर 22 के उपचुनाव में BJP ने कांग्रेस सहित पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना लगाकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम रखकर चुनाव रद्द करने की मांग की।

फोटो- फाइल

Related News