मैथिल ब्राह्मण सभा की ब्लॉक कार्यकारणी गठित, सुरेश चद्र शर्मा बने संरक्षक

img

शाहजहांपुर। मैथिल ब्राह्मण सभा कलान शाहजहाँपुर की एक बैठक विद्यावती मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मैथिल ब्राह्मण सभा कलान से संरक्षक सुरेश चद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, रामसरोज शर्मा महामंत्री, हरीशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष, हरदेव झा संगठनमंत्री, सतीश प्रचार मंत्री, उपदेश शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जिलाध्यक्ष अवधेश मैथिल ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन के लिए मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोहित शर्मा ने किया।

इस मौके पर डॉ.वेदप्रकाश शर्मा, जिले की टीम से जिला अध्यक्ष अवधेश मैथिल, जिला महासचिव उदित शर्मा मैथिल, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक कुमार मैथिल, डॉ. एच.एस. शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related News