img

गरियाबंद जिले में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। चुनाव से पहले 32 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। दरअसल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार भागीरथी मांझी से प्रभावित होकर ग्राम घुमरा, पधर मंडल, गोहरापदर के ग्रामवासियों ने फूलमाला और बाजा गाजे के साथ मांझी का स्वागत किया।

गांववालों का कहना है मांझी का इस गांव से काफी लगाव है। उनके स्वच्छ छबि एम नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कट्टर कांग्रेसी लोगों ने भागीरथी मांझी के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया।

जिसमें नवीन कुमार नेताम, अहिल्या, सुरेश नेताम, बबी नेताम, दाना नेताम, पातीराम नेताम, ईश्वर नेताम, मनीषा नेताम, जानकी नेताम, रेखा, परमेश्वर, बिन्दा, परमेश्वर, धन्नूराम, सूरज नेताम, सुप्रीत, खिलेन्द्र, जलस्तर नेताम, जीत नेताम, जमुना नेताम, सरजू, भुनिया, सुरेखा भुंजिया, महिला जगत, राजकुमार मोंगरा, अहिल्या मोंगरा, किरन बघेल, खिलेश्वर बोरिया, मंगल बघेल, देवीराम नेताम, घनश्याम यादव, नकूल, पदुम लाल, सालो राम प्रधान, कैलाश मांझी शामिल थे। क्षेत्र में भागीरथी मांझी का प्रत्येक गांव में इस तरह स्वागत है।

बिन्द्रानवागढ़ से भागीरथी मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति पूर्व जिलाध्यक्ष गरियाबंद, कुंजबिहारी बेहरा संयोजक विधानसभा बिन्द्रानवागढ़, गोहरापदर मंडल, चमन लाल, बगेन अनुसूचित जाति मोर्चा स्रोत नीति प्रदेश प्रभारी एवम जिला प्रभारी धमतरी, निर्भय सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, अभिनव सोनी, संजय दुबे जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, प्रमोद तिवारी, अविनाश भोसले, फेकूराम नागेश जिला कार्यकारणी सदस्य पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, चरणसिंह बिसी युवा मोर्चा महामंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

--Advertisement--