Blue Lobster : समुद्र में मिली दुर्लभ प्रजाति की ब्लू लॉबस्टर, वीडियो देख हैरान हुए Users

img

समुद्र  के अंदर की दुनिया  रहस्यों से भरी है। इसमें आज भी कई दुर्लभ जीव और  वनस्पतियां  मौजूद है जो किसी को भी हैरान कर देती हैं।  (Blue Lobster) दुनियाभर के कई देशों में समुद्री मछलियों के साथ ही कई अलग समुद्री जीवों की मांग पहले से ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग समुद्र में फिशिंग करते है। फिशिंग करते वक्त कई बार  कुछ अनोखे समुद्री जीव भी उनकी पकड़ में आ जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई अचंभित रह जाता है।

हाल ही में  सोशल मीडिया अपर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को समुद्र से मछलियां पकड़ने के दौरान अजीबोगरीब लॉबस्टर (Blue Lobster) को पकड़ते देखा गया। हालांकि  बाद में इस शख्स ने उसे वापस समुद्र में छोड़ दिया।  फिलहाल ये  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर अमेरिका के फिशरमैन Blake Haass ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से  शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UNILAD (@unilad)

वीडियो में आप देख सकते हैं की एक शख्स नीले रंग लॉबस्टर (Blue Lobster) मछली को अपने हाथ में पकड़े हुए है।   वीडियो में ये भी बताया जा रहा है कि यह एक दुर्लभ प्रजाति की लॉबस्टर है। वीडियो में  दिख रहा शख्स बता रहा है कि यह नीला लॉबस्टर  (Blue Lobster) 20 लाख लॉबस्टर्स में सिर्फ एक ही मिलता है और बाजार में इसकी कीमत 500 डॉलर से भी अधिक  होती है।  हालांकि  वीडियो के आखिर में शख्स को उस लॉबस्टर को समुद्र में वापस छोड़ते देखा जा सकता है।

Kedarnath Dham के ‘सौंदर्यीकरण’ का क्यों हो रहा विरोध, मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने बताई वजह

Mohali MMS Scandal: छात्रा के मोबाइल से रिकवर हुए एक दर्जन से अधिक वीडियो

Related News