यहां BJP कार्यकर्ता का फंदे से झूलता मिला शव बरामद, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

img

बंगाल में चुनाव की सरगर्मी के बीच BJP के कार्यकर्ता का फंदे से झूलता शव बरामद होने को लेकर तनाव पसर गया है। घटना पूर्व बर्दवान जिले के कालना की है। यहां कल्याणपुर इलाके में BJP के कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास केले के बागान में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अखिल प्रमाणिक के तौर पर हुई है।

Hanging

घरवालों ने दावा किया है कि TMC की ओर से निरंतर उसे धमकी दी जा रही थी। BJP ने दावा किया है कि TMC के लोगों ने ही उसे मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग दिया है। दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं जिसकी वजह से हत्या के दावे को बल मिल रहा है।

इधर TMC ने आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि पारिवारिक समस्याओं की वजह से उसने खुदकुशी की होगी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह को समझने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि रविवार को भी नदिया जिले के चकदह क्षेत्र अंतर्गत सिमुलिया में BJP के कार्यकर्ता का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था। BJP का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है।

Related News