2 युवतियों के साथ पत्रकार बन ऑनलाइन चला रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया अरेस्ट

img

पटना॥ कोविड-19 महामारी के चलते बिहार राज्य के पटना में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस रैकेट में एक पत्रकार तथा दो कालगर्ल समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने सूचना देते हुए बताया कि इस सेक्स रैकेट में 1 हजार से लेकर 10 हजार तक में डील होती थी। पूरी डील Whatsapp के जरिए हो रही थी। ये घटना पटना के कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर का बताई जा रही है।

Sex racket

पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी कि आर्य नगर स्थित मकान में देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसके बाद सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने स्वरूपनगर और कर्नलगंज पुलिस के साथ मिलकर मकान नंबर 8/58 में छापेमारी कर इस धंधे का खुलासा किया है।

धंधे में पुलिस ने कर्नलगंज के रहने वाले संचालक राजू, औरैया के टायर कारोबारी विशाल और गौरव के साथ शहर की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। स्वरूप नगर थाने के सीईओ अजीत सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राजू जो देह व्यापार का संचालक था वह एक न्यूज़ चैनल का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर खुद को पत्रकार बताता था।

पढि़ए-महिला के हुए जुड़वा बच्चे, दोनों के बाप निकले अलग-अलग, ऐसे खुली अय्य़ाश बीवी की पोल

Whatsapp के जरिए 1 हजार से लेकर 10 हजार तक में डील होती थी। रेड में ये भी पता चला है कि राजू 10 हजार में मकान किराए पर ले रखा था। जहां से देह व्यापार का संचालन हो रहा था। पुलिस का यह भी कहना है कि जिस मकान में देह व्यापार का संचालन हो रहा था मकान मालिक भी उसी मकान में रहता है पुलिस उसकी भी भूमिका की जांच कर रही है।

Related News