इस राज्य में खतरनाक हादसा, देर रात हुआ कुछ ऐसा कि चली गई इतने लोगों की जान

img

नई दिल्ली॥ हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसा शुक्रवार की रात कल्पा उपमंडल के सांगला घाटी में हुआ।

accident

बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बोलेरो (एचपी 25 ए-2626) सांगला के खरोगला में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग मौके पर मृत मिले जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों की पहचान अंशुमन पुत्र नंद किशोर (20), ओमकृष्ण पुत्र इंद्र दिवन (19), सिकंदर पुत्र बलराज सिंह (20), निवासी सांगला गांव, आदेश पुत्र देव चंद्र (20) गांव बोनिग्सरिंग के रूप में हुई है। घायलों में पारस पुत्र ओंकार सिंह (20), अंकित पुत्र सुरेंदर चौहान (19) और निकेश पुत्र संजय उम्र (19) शामिल हैं।

कल्पा के एसडीएम अवनींद्र शर्मा ने शनिवार को बताया कि प्रशासन की तरफ से चार मृतकों के परिजनों को दस-दस हज़ार और घायलों को पांच-पांच हज़ार की फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सांगला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

 

Related News