
डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भले ही फिल्मों में खास कमाल नहीं दिखा पाई हों। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि ऐसे वीडियोज हैं, जिसकी वजह से अदा अक्सर चर्चा में आती रहती हैं।
अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए अदा अक्सर फनी और दिलचस्प वीडियो साझा करती रहती हैं। ताजा वीडियो में अदा लंदन के किसी गार्डन में बैठकर अंगूर खा रही हैं।
इस वीडियो में अदा हाथों से अंगूर उछाल रही हैं और हवा में उछलते अंगूर को खाती नजर आ रही हैं। ऐसा करने पर कुछ अंगूर उनके मुंह के अंदर जा रहे हैं, तो कुछ बिखर कर गिर रहे हैं। कैप्शन में अदा ने यह भी बताया है कि ये अंगूर बेहद खट्टे हैं।
https://www.instagram.com/p/BnDx6i5APR4/?utm_source=ig_web_copy_link
20 घंटे पहले अदा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया था। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर अदा अक्सर अपने वीडियो साझा कर लाइमलाइट में आती रहती है।
--Advertisement--