हिंदुस्तान के खिलाफ नेपाल के फैसले का इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया समर्थन, कही ये बात

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल की सरकार के नया मैप जारी करने को खुलकर समर्थन दिया है। नेपाल की संसद ने इसी महीने नया मानचित्र जारी किया था जिसमें हिंदुस्तान के 3 क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया था। नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा पेश करता रहा है।

modi oli

मई महीने में हिंदुस्तान के लिपुलेख में सड़क निर्माण को लेकर नेपाल ने आपत्ति जताई थी। हिंदुस्तान ने कहा था कि सड़क का निर्माण हिंदुस्तानीय भू-भाग में ही हुआ है और वह बॉर्डर विवाद को कूटनीतिक वार्ता के जरिए सुलझाने के लिए तैयार है। इसी बीच, नेपाल ने हिंदुस्तान की आपत्तियों की अनदेखी करते हुए नया नक्शा जारी कर दिया।

पढि़ए-भारत को चीन के मदद से ऐसे फंसाना चाहता था पाकिस्तान, अमेरिका ने किया फेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल की सरकार के इस कदम का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, क्षेत्रीय संप्रभुता+राजनीतिक संप्रभुता+आर्थिक संप्रभुता=संप्रभु देश!! इस ट्वीट के बाद एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या वह नेपाल के हालात को लेकर टिप्पणी कर रही हैं तो एक्ट्रेस ने इसकी पुष्टि करते हुए उत्तर दिया।

manisha

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लिखा, मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और भविष्य में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा…हमें अतीत का पता है…ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा…बस ऐसे ही ख्याल आया।

Related News