Bollywood News: तीन दिन बाद दूल्हा बनेंगे राजकुमार राव, इतने साल पुरानी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे शादी

img

बॉलीवुड के लवबर्ड्स राजकुमार राव और पत्रलेखा अब अपने रिश्ते को और आगे ले जा रहे हैं। ये दोनों लंबे रिलेशनशिप के बाद 13 नवंबर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा 13 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन कई दिन तक चलेगा।

RAJKUMAR RAO

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल 13 नवंबर को चंडीगढ़ में पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करेगा। पहले खबर थी कि ये दोनों जयपुर में शादी रचाएंगे लेकिन अब उनके वेडिंग वेन्यू के लिए चंडीगढ़ का नाम सामने आ रहा है। शादी में दोनों ने कुछ ख़ास लोगों को ही इनवाइट किया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से लिमिटेड लोग ही शिरकत करेंगे। हालांकि अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से शादी को लेकर अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

गौरतलब है कि अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक बातचीत में पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने एक्टर राजकुमार राव को पहली बार स्क्रीन पर फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में देखा था। ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी। वहीं राजकुमार राव ने भी पत्रलेखा को पहली बार टीवी एड में देखा था और देखते ही अपना दिल हर गए थे। पत्रलेखा को ऐड में देखने में बाद उनके दिल में पत्रलेखा से शादी करने का विचार आया था। इसके बाद धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई, फिर उनका प्यार परवान चढ़ा। वे साथ में हैंगआउट, लॉन्ग ड्राइव, फिल्म देखने जाने लगे। वे एक-दूसरे के ऑडिशन में साथ जाते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

Related News