Bollywood News: मालदीव वकेशन से वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, इस वजह से जमकर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस

img

फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। ये कपल हाल ही में मालदीव वकेशन से वापस लौटा है। दोनों के इस हॉलीडे की काफी चर्चा हो रही है। उनके इस वेकेशन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वेकेशन से वापस लौटने के दौरान जब रविवार रात दोनों एयरपोर्ट पर नजर आये तो पपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया और उनके वीडियो इंटरनेट वायरल कर दिया।

Arjun-Malaika

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने मलाइका को आउटफिट को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल मलाइका ने टॉर्न जींस पहनी थी। इस पर यूजर्स ने भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन के लिए ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है ये दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। उन्हें ये सब हैंडल करना भी आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

MLAIAKA ARJUN

बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव में खूब एन्जॉय करकेलौटे हैं। रविवार रात जब दोनों लौटे तो एयरपोर्ट पर उन्हें कैप्चर कर लिया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्रालेट, कोट और टॉर्न जींस पहन रखा था। उनके इस जींस में घुटने के पास बड़ा सा छेद है। मलाइका के एयरपोर्ट लुक पर अब कुछ यूजर्स भद्दे कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये देखो गरीबी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पपराजी के फेवरिट कपल हैं।

Related News