बॉलीवुड (Bollywood News) में अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की उम्र वैसे तो 47 साल की हैं, लेकिन उनकी ब्यूटी और फिटनेस को देख कर उनकी उम्र का सही अंदाजा कोई नहीं लगा पाता। मलाइका इंडस्ट्री की उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो खुद को फिट रखने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाती हैं। वर्कआउट के साथ ही मलाइका अपने खान-पान का भी विशेष ख्याल रखती हैं।
मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है। पहले तो ये दोनों अपने रिश्ते को मीडिया (Bollywood News) से छिपाते थे लेकिन अब खुलकर सामने आते हैं। अब ये दोनों कहीं भी साथ आने जाने में शरमाते नहीं हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि इनके रिश्ते को अब दोनों के परिवारों न अपनी रजामंदी दे दी है। मलाइका अपने लुक और सोच को लेकर हमेशा से ही बोल्ड रही हैं। वह कई बार अपनी सेक्स लाइफ और बेडरूम से जुड़े सीक्रेट्स भी खुलेआम बोल चुकी हैं।
दरअसल एक बार मलाइका, नेहा धूपिया के चैट शो में आई थी तो उन्होंने बिंदास होकर अपने बेडरूम सीक्रेट खोले थे। उनका बोल्ड अंदाज देख नेहा के साथ साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा न भी दांतों तले उंगली दबा ली थी। इस चैट शो में नेहा ने मलाइका से पूछा था कि आपको किस टाइप के लड़के पसंद आते हैं। इस पर मलाइका ने कहा था कि मुझे गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं। इसके पहले करण जौहर के चैट शो में भी मलाइका सबके सामने कह चुकी हैं कि वे अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। (Bollywood News)
कुछ साल पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपना वेडिंग प्लान भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी शादी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे हमेशा से ही ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट पसंद रहा है। ये मेरी करीबी गर्लगैंग होंगी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि अर्जुन उनके लिए हर तरह से परफेक्ट हैं। (Bollywood News)
Today Uttarakhand News: पति ने बेरहमी से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला