Bollywood News: पति निक से तलाक ले रहीं प्रियंका, नाम के आगे से हटा दिया जोन्स सरनेम

img

इन दिनों देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में जबरदस्त खटपट मची हुई है। कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दरअसल ये सारा बवाल उस वक्त शुरू हुआ जब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा बायो से अपने पति निक जोनस का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। प्रियंका चोपड़ा के इस एक्शन से ‘निकयंका’ फैंस काफी कंफ्यूज हो रहे है। हालांकि तलाक की खबरों का लेकर इस कपल का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

priynka nick

सरनेम हटाने की वजह

प्रियंका चोपड़ा के अपने नाम में आगे से जोनस सरनेम हटाने के पीछे के कारणों को टटोला जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को रोस्ट करने के लिए ऐसा किया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है अगर निक जोनस नहीं तो अपने फैंस को रोस्ट करने के लिए उन्होंने ऐसा किया होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

दरअसल, जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर को रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही जोनस ब्रदर्स के प्रोजेक्ट को एक्टिवली प्रमोट करते देखा गया है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि देशी गर्ल ने इसी कारण से अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटाया है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई से ये तो एक्ट्रेस ही बेहतर बता पाएंगी।

प्रियंका की मां का रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरों को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि ये खबरें निराधार है। उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील की है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब निकयंका के तलाक की खबरें सामने आई हों। पहले भी ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं।

Related News