बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ ही उनके पति आनंद आहूजा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और जब तब फोटोज व वीडियोज डालते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कोट पहनने में उलझ गई हैं। सोनम को जब पता चलता है कि उनके पति ऐसे में उनका वीडियो बना रहे हैं तो दोनों के बीच एक प्यारी नोकझोंक होती है। आनंद और सोनम के फ्रेंड्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर कोट पहनने की कोशिश में हैं और जब व उसमे उलझ जाती हैं तो बोलती हैं, हेल्प, हेल्प। मैं फंस गई हूं। इसके बाद वह कैमरे की तरफ मुंह करके बोलती हैं ‘रिडिक्यूलस’। इस पर आनंद पूछते हैं, क्या रिडिक्यूलस? सोनम जवाब देती हैं, मैं कोट में फंस गई हों और आप मेरा वीडियो बना रहे हैं। इस पर आनंद कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी ठंड नहीं है, तुम ड्रामा कर रही हो।
View this post on Instagram
इस बीच आनंद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है और सोनम कपूर के बालों की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, फ्रेश हेयर कट से बेहतर क्या हो सकता है। वैसे वाकई वीडियो में सोनम के वेवी हेयर काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में अपनी बहन रिया की शादी में मुंबई आई थीं। वह लॉकडाउन भर लंदन में रहीं और वहां अपने परिवार को मिस करती रहीं।