Bollywood: तारा सुतारिया की इस बोल्ड फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग, फैंस बोले-WOW

img

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह जब तब अपने ब्वायफ्रेंड आदर जैन के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तारा सुतारिया अपने ब्वायफ्रेंड आदर जैन के साथ अक्सर छुट्टियां मनाने मालदीव जाती है।

TARA SUTARIYA

उन्होंने अपना 25 वां जन्मदिन भी मालदीव में ही मनाया था, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि इन दिनों उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह बीच के किनारे व्हाइट बिकनी में नजर आ रही हैं। तारा सुतारिया की फोटो को देख कर फैंस बोल पड़े वाओ, वेरी नाइस।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है- कहने के लिए सुरक्षित है क्योंकि मेरे पास खुद व्हेल है।’ तारा सुतारिया का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। फैंस उनकी तस्वीर पर कमेन्ट कर रहे हैं। साथ ही फोटो पर हार्ट और फायर इमोटिकॉन भी शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन खुलकर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर चुके है। तारा अक्सर आदर के फैमिली फंक्शन में नजर आ जाती हैं, वहीं उन्हें कपूर फंक्शन में भी देखा गया है। तारा और आदर पिछले एक साथ से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब अगर हम तारा सुतारिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी तीन फिल्म आने वाली हैं जिनमें ‘एक विलेन 2’, ‘तड़प’ और ‘हीरोपंती 2’ शामिल है।

Related News