बंगाल में हुआ बम ब्लास्ट- BJP में मचा हाहाकार, चुनाव से पहले 6 कार्यकर्ताओं की हुई॰॰॰

img

बंगाल॥ एक दिन बाद ही पीएम मोदी की कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में जनसभा होने जा रही है। BJP इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। उसके पहले राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के गोसाबा में बम ब्लास्ट की वजह से छह भाजपा कर्मी घायल हो गए हैं। घटना बादामतला इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक एक घर के भीतर खतरनाक विस्फोट हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक गई थी। इसकी वजह से उस मकान की खिड़कियों के कांच तक टूट गए थे। मौके पर मौजूद BJP के कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

इधर, तृणमूल कांग्रेस ने इसे लेकर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। BJP का दावा है कि हिंसा फैलाने के लिए BJP के कार्यकर्ता बम बना रहे थे। उसी समय विस्फोट हुआ है। BJP ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Related News