Bomb Blast: एक के बाद एक तीन धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

img

काबुल। तालिबानियों के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में आंतकी गतिविधियां लगातार जारी हैं। यहां गुरुवार को एक बार फिर एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इन धमाकों में कई लोगों की जान जाने की खबर है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं। इंटरनेशनल मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि गुरुवार को उत्तरी अफगानिस्तान के एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। इस घटना में दस लोगों की मौत हो गयी और 40 लोग जख्मी ही गए हैं।

Explosions afghanistan

इसके बाद काबुल में भी सड़क के किनारे एक भीषण ब्लास्ट हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। वहीं अफगानिस्तान के कुंदूज में भी एक बड़ा धमाका हुआ। इस विस्फोट में भी 11 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारी नजीबुल्ला साहेल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत शुरू हुई है तब से देश में विस्फोट और हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई है। अफगानिस्तानी मीडिया ने उत्तरी अफगानिस्तान में हुए मस्जिद में विस्फोट की घटना की जानकारी ट्वीट कर दी थी। इससे पहले इस विस्फोट की जानकारी तालिबान के कमांडर ने भी दी थी।

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही काबुल में शिक्षण संस्थाओं को निशाना बनाया गया था। यहां पश्चिमी क्षेत्र में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास के सिलसिलेवार तीन धमाके हुए थे। ये धमाका उस वक्त हुआ था जब स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे।

Related News