लड़का विश्व के सबसे ज्यादा विकसित देश का प्रधानमंत्री, और… बूढ़े बाप ने मांगी दूसरे देश की नागरिकता

img

सबसे विकसित देश के पीएम बोरिस जॉनसन के डैडी ने फ्रांस की नागरिकता के लिए आवेदन किया है। ब्रेक्जिट डील के फाइनल होने के तुरंत बाद पीएम जॉनसन के डैडी का ये कदम ब्रिटेन के निर्णय का विरोध माना जा रहा है। बता दें कि बुधवार को ही ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय यूनियन के साथ ब्रेक्जिट ट्रेड सौदे को अपनी अनुमति दी थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री जॉनसन तथा रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी इस पर सिग्नेचर किए।

Stanley Johnson

बोरिस जॉनसन के डैडी स्टैनले जॉनसन ने गुरूवार को कहा कि वो अपनी फ्रांसीसी पहचान फिर हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि यह फ्रांसीसी नागरिक बनने का सवाल नहीं है। अगर मैं ठीक से समझता हूं तो मैं फ्रेंच हूं। मेरी मां का जन्म फ्रांस में हुआ था। उनकी मां पूरी तरह फ्रेंच थीं जिनके दादा भी फ्रेंच थे। मेरे लिए यह सवाल अब तक वह चीज फिर से हासिल करने का है जो मैं हूं। बोरिस जॉनसन के डैडी ने कहा कि मैं हमेशा यूरोपीय रहूंगा। ये निश्चित है। आप मुझे ब्रितानी नहीं कह सकते।

बोरिस जॉनसन के डैडी 80 वर्ष के हैं और वह पूर्व में यूरोपीय संसद के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2016 के जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ रहने का समर्थन किया था। बीते कल को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजे ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से आर्थिक नाता टूट जाने के बाद ब्रिटेन के नागरिक यूरोपीय संघ के अंतर्गत आने वाले 27 देशों में रहने और काम करने का स्वत: प्राप्त अधिकार खो देंगे। किंतु जिनके पास डबल नागरिकता है, उन्हें ये अधिकार मिला रहेगा।

 

Related News