PUBG गेम को अपग्रेड करने के चक्कर में लड़के ने खर्च कर डाले 16 लाख रुपए, बैंक स्टेटमेंट ​देख पिता का चकराया सिर

img

नई दिल्ली॥ PUBG गेम को अपग्रेड करने के चक्कर में लड़के ने खर्च कर डाले 16 लाख रुपए, बैंक स्टेटमेंट ​देख पिता का चकराया सिर। आईये जानते हैं पूरा मामला।

PUBG

मामला पंजाब राज्य का देखने है। जहां एक बेटे ने PUBG मोबाइल के चक्कर में अपने ही बाप को 16 लाख का चूना लगा दिया। उसने मां-बाप को बिना बताए उन्हें बैंक खाते से गुपचुप तरीके से 16 लाख रुपए उड़ा डाले। बाद में जब पिता ने बैंक स्टेटमेंट देखा तो उनका सर चकरा गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के पिता ने ये रुपए परेशानी के समय आवश्यकता व मेडिकल के खर्चों के लिए रखी थी। बच्चे के पिता एक सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि बेटे को मोबाइल पढ़ाई के लिए दिला रखा था। बताया जाता है कि लड़का 17 वर्ष का है। उसने PUBG गेम के खाते को अपग्रेड करने में रुपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं उसने अपने मित्रों के PUBG अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए भी पैसे खर्च किए हैं। चूंकि लड़के के पास तीन बैंक खाते का ऐक्सिस था। ऐसे में उसने इन खातों से रुपए निकाले थे।

Related News